फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे में रहने वाली महिला ने बचाई मासूम बच्ची की आबरू, आरोपी दबोचा

Tue, 07 Aug 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। वो बच्ची को बहाने से झाड़ियों में ले गया था। एक महिला ने बच्ची का शोर सुना। वो उसे बचाने पहुंच गई। 
विज्ञापन


यह देखकर आरोपी भागने लगा। महिला ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। इसके बाद अन्य महिलाओं के आने पर पिटाई लगाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

रविवार रात को नगर परिक्रमा के चलते क्षेत्र में काफी भीड़भाड़ थी। इस कारण बच्ची और उसके परिजन घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस का 25 साल का युवक आया और बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने पीछा कर आरोपी दबोचा

कुछ दूरी पर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। झाड़ियों के पास ही डेरे बने हुए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। एक महिला कैलाश शौच के लिए आई थी। 

उसने बच्ची की आवाज सुनी तो वो पहुंच गई। यह देखकर युवक भागने लगा। कैलाश ने साहस दिखाते हुए युवक को पीछा करके पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। शोरशराबा होने पर डेरे की अन्य महिलाएं आ गईं। उन्होंने भी आरोपी युवक की पिटाई लगाई। 

उधर, बच्ची को ढूंढते हुए उसके परिजन भी आ गए। सूचना पर सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मनोज है। उसको सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें