फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस चौकी पर महिला का हंगामा, चौकी प्रभारी घायल

Mon, 06 Jun 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चेकिंग के दौरान लगे जाम को देख महिला भड़क गई। आरोप है कि महिला ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। महिला को रोकने के प्रयास में चौकी प्रभारी के हाथ में चोट लग गई। सूचना पर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शाहगंज के खेरिया मोड़ चौराहे पर रविवार रात को एक महिला ने हंगामा किया। पुलिस का आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान वह पुलिसकर्मी से भिड़ गई। चौकी प्रभारी से भी उलझ गई। पुलिस चौकी पहुंचकर मेज पर रखे कागजात फेंक दिए। रोकने में चौकी प्रभारी हाथ में चोट लगने से घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

  
सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे खेरिया मोड़ चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। वाहनों को रोकने से जाम भी लग रहा था। इस दौरान एक महिला भी निकल कर जा रही थी। चेकिंग से वाहन रुकने पर महिला ने पुलिसकर्मी पर गुस्सा उतारा। बीच सड़क चेकिंग पर नाराजगी जाहिर की। इस पर यातायात पुलिसकर्मी ने सराय ख्वाजा चौकी से एसआई मुकेश कुमार को बुला लिया। 

हंगामा करने का आरोप 

आरोप है कि महिला पुलिस चौकी पर आने के बाद हंगामा करने लगी। इस दौरान चौकी पर रखे सामान और कागजात भी फेंक दिए। यह देखकर चौकी प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया। मगर, वो उनसे भी भिड़ गई। इस दौरान हाथ में नुकीली वस्तु लगने से चौकी प्रभारी चोटिल हो गए। यह देखकर बाजार कमेटी के लोग आ गए। महिला उन पर भी भड़कने लगी। बाद में थाने की फोर्स पहुंची।
 

दरोगा का कराया गया मेडिकल 

बाद में पता चला कि महिला के पति एयरफोर्स में तैनात हैं। वह भी आ गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया। बात बढ़ने पर वायुसेना पुलिस भी पहुंच गई। सीओ लोहामंडी का कहना है कि दरोगा का मेडिकल कराया गया है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनको भी मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें