फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र मंत्र का आरोप लगाते हुए महिला का घर घेरा

विज्ञापन
मृतक सक्षम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। मोहल्ला उजागरपुर में एक तीन साल के बच्चे की अचानक मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने पड़ोसी महिला पर तंत्र मंत्र करने का आरोप लगाते हुए उसका घर घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराव कर रहे लोगों को वहां से हटाकर स्थिति पर काबू किया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के मोहल्ला उजागरपुर निवासी पंकज पाल के तीन वर्षीय पुत्र सक्षम की शुक्रवार शाम को अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर बच्चे पर तंत्र मंत्र कराए जाने के आरोप लगाए। शनिवार सुबह अचानक बच्चे में सांस आने की बात कहते हुए परिजन उसे लेकर फिर चिकित्सक के पास चले गए।
काफी देर बाद परिजन शव लेकर वापस आ गए। बच्चे की मौत से व्यथित परिजन व रिश्तेदार आक्रोशित हो गए। पड़ोसी महिला का घर घेर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराव कर रहे लोगों को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। परिजनों की ओर से महिला को बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए तंत्र-मंत्र कराए जाने का आरोप लगाया। वहीं चौकी पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें