थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम अल्हादीपुरा में महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर, मायके पक्ष के लोगों के पहुंचते ही ससुरालीजन शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के भाई ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज में 50 हजार की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम अल्हादीपुरा की निवासी रेनू (25) पत्नी अनिल कुमार सोमवार की सुबह पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन फंदे से उतार कर उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन रेनू का शव लेकर गांव पहुंचते इससे पहले ही मृतका का भाई पुष्पेंद्र कुमार ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गया। ससुरालीजन रेनू का शव गांव में छोड़कर फरार हो गए। भाई ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।