फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फ्लैट में ताला लगाकर गई थी महिला, वापस आई तो रहते मिले लोग; इस तरह हो गया  4 बीएचके पर कब्जा

Sat, 18 Oct 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिहार की महिला के फ्लैट पर कब्जा कर लिया गया। पीड़िता ने बताया कि पती की तबीयत खराब होने पर वो फ्लैट में ताला लगाकर गई थी। वापस आई तो उसके फ्लैट में लोग रहते हुए मिले।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एनआईआईएल फ्लोरेंस प्लेटिनम अपार्टमेंट में बिहार की एक महिला के फ्लैट पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। महिला इसी अपार्टमेंट के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पत्नी है। उन्होंने कब्जेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पटना के कदम कुंआ निवासी मंजू मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पति प्रभात मिश्रा साल 2009 से 2016 तक एनआईआईएल फ्लोरेंस प्लेटिनम सिकंदरा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। उन्होंने अपार्टमेंट में 4 बीएचके फ्लेट- 304 की रजिस्ट्री कराई थी। इसके लिए बैंक से 25 लाख लोन लिया था।

कुछ दिन बाद पति की तबीयत खराब रहने लगी। इससे पति-पत्नी फ्लैट में ताला लगाकर पटना चले गए थे। लौटे तो फ्लैट में यशपाल सिंह, राजवीर सिंह, सूर्यप्रताप सिंह रहते मिले। उनसे फ्लैट खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने एक एग्रीमेंट और रसीद दिखाई। उसमें पति-पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर थे। आरोपियों ने अपशब्द कहकर भगा दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के आरोप के आधार पर केस दर्ज किया गया है। दोनों के कागजात की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें