फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचिया ससुर की घिनौनी करतूत: पड़ोसी युवक और बहू की एडिट की तस्वीर, फिर कर दी वायरल; केस दर्ज

Mon, 25 May 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दहेज विवाद की रंजिश में महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बहू की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बेटी के चचिया ससुर पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 28 नवंबर 2023 को सीता नगर रामबाग निवासी युवक से की थी। शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करने लगे। इस पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी की रंजिश मानकर बेटी के चचिया ससुर रवि ने पड़ोसी राहुल के साथ बेटी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें