फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मकानों की गणना शुरू, 8694 ब्लॉकों में घर पहुंचेंगे प्रगाणक; डीएम ने की सहयोग की अपील

Mon, 25 May 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और गणना का कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिसके लिए 8694 ब्लॉकों में प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं। डीएम मनीष बंसल ने लोगों से सहयोग की अपील की है, हालांकि कई जगह अप्रशिक्षित कर्मियों के कारण दिक्कतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
डीएम मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) और गणना का कार्य रविवार को विशेष अभियान के रूप में चला। जिले को 8694 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में बांटा गया है, जहां 10 हजार से अधिक प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर नंबर देकर सूची तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम मनीष बंसल ने लोगों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 20 जून तक कराया जाएगा। इससे पहले 7 से 21 मई तक स्वगणना की सुविधा दी गई थी। जनगणना के पहले दिन ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों की लिस्टिंग कर अभियान का शुभारंभ किया गया था।

डीएम ने सभी अधिकारियों और प्रगणकों को यह कार्य पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। खेरागढ़ तहसील के प्राथमिक विद्यालय गढ़मुखा में तैनात दिव्यांग शिक्षामित्र कन्हैया पूरी तन्मयता से प्रगणक का दायित्व निभा रहे हैं। पहले जिस प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई थी, उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके बाद कन्हैया ने स्वेच्छा से आगे आकर ड्यूटी लगवाई। डीएम मनीष बंसल ने शिक्षामित्र की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


अप्रशिक्षित कर्मियों से हो रही परेशानी
जनगणना कार्य कुछ व्यावहारिक दिक्कतें भी आ रही हैं। कई जगह अप्रशिक्षित कर्मियों को फील्ड में जनगणना के लिए भेजा जा रहा है। उचित प्रशिक्षण न होने के कारण इन कर्मियों को मकान सूचीकरण और डाटा दर्ज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें