फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावं बघिरुआ में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। गांव बघिरुआ में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव आंगन में पड़े जाल पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार महिला बीमारी की वजह से परेशान थी।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी अरेंद्र पाल गांव में ही दूध की डेयरी करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह डेयरी पर थे, तभी जानकारी मिली कि 35 वर्षीय पत्नी पूनम का शव घर के आंगन में जाल पर साड़ी के फंदो से लटका हुआ है। जानकारी मिलने के बाद वह घर पहुंच गए। तब तक आसपास के लोग वहां एकत्र हो चुके थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार पूनम मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था, इसी वजह से वह काफी परेशान रहा करती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला महिला का मानसिक रोग का इलाज चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद प ुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सुरेश चंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें