फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से लूट, चार दिन से पीड़िता लगा रही थाने के चक्कर; पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

Fri, 10 Apr 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और गहने लूट लिए गए, लेकिन चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित दुकान पर 6 अप्रैल को बेटे को खाना देकर लौट रही महिला से बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, गहने लूट लिए थे। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

प्रकाश पुरम, टेढ़ी बगिया निवासी सुनीता देवी का नंदलालपुर में पान की दुकान है। बेटे शेर सिंह की टेढ़ी बगिया चौकी के पास चटनी पीसने की दुकान है। 6 अप्रैल को वह बेटे को खाना देकर लौट रही थीं। तभी दो बदमाशों उनसे 4 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूट लिए थे। पीड़िता का आरोप है कि वह तीन दिन से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें