फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शादीशुदा महिला के संग घिनौनी हरकत, आपबीती सुनाते हुई रो पड़ी पीड़िता; थाने में भी न हुई सुनवाई

Mon, 15 Jan 2024 08:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला के साथ गांव के ही युवक ने घिनौनी हरकत की। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां से भी उसे भगा दिया गया। जिसके  बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता जब थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 13 जनवरी को वह अपने खेत पर गई थी। शाम करीब चार बजे गांव चौहानपुर निवासी आरोपी ने बंबा पुलिया के पास उसे पकड़ लिया। खंदी में गिरा कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। चीखने पर मुंह बंद कर कपडे़ फाड़ दिए। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इस दौरान उसके चेहरे पर भी चोट लगी। किसी तरह से वह घर पहुंची और पति को साथ हुई घटना की जानकारी दी। पति के साथ थाने पहुंच कर शिकायत की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें