फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 दिन बाद 6 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक क्षेत्र में एक रिश्तेदार युवक ने घर में रही रही युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने 38 दिन पहले 20 दिसंबर को मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इस कोशिश में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा था। युवती के सही होने व परिजनों को पूरी बात बताने के बाद बुधवार को इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पीड़ित युवती शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। रिश्तेदार के परिवार के युवक अजय ने युवती को झांसे में ले लिया और उसके साथ वह दुष्कर्म करता रहा। युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिया था, लेकिन वह बाद में शादी से इंकार करने लगा। युवक ने युवती को धमकी दी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो अंजाम बुरा होगा और जान से मार देगा। युवक की धमकी से युवती भयभीत हो गई। युवती ने 20 दिसंबर को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। युवती अब सही है। परिजनों का कहना है कि युवती ने सही हाल में आने के बाद परिजनों को इस मामले की सूचना दी है। इसके बाद छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इन आरोपियों में युवक अजय के अलावा उसके परिवार के दीप चंद्र, अनीता, सत्यवीर, गरिमा एवं लक्ष्मी हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें