फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पूर्व घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के एक गांव में 9 फरवरी की दोपहर एक महिला के घर में गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया। उसके द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की गई। जब उसने विरोध किया तो उसका मुंह कपड़े से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन उसे थाना लेकर पहुंचे। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को बताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें