फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर नहीं लौटा एसपी के फालोअर का बेटा, सुबह आई ये खबर

Sat, 20 Jan 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पुलिस लाइन रोड पर चित्रगुप्त विद्यालय के पास शुक्रवार तड़के फालोअर के बेटे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी बाइक और पर्स नहीं मिले हैं। परिवारीजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन आवास निवासी कमल शरण एसपी पश्चिम के फालोअर हैं। उनका बेटा विशाल शरण (23) यमुना किनारा रोड स्थित एक होटल में काम करता था। दोपहर तकरीबन दो बजे ड्यूटी पर जाता था। देर रात दो बजे ड्यूटी से आता था। परिवारीजनों ने बताया कि गुरुवार को भी वह ड्यूटी पर गया था। 

रात में लौटकर नहीं आया। शुक्रवार तड़के चार बजे पुलिस ने फोन करके बताया कि विशाल चित्रगुप्त स्कूल के पास सड़क पर पड़ा हुआ है। इस पर परिवारीजन पहुंच गए। वह विशाल को अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक, बेटे का पर्स और पल्सर बाइक नहीं मिली है। इससे उसकी हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ का कहना है कि रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल को दो युवक घर से बुलाकर लेकर गए थे। उनके बारे में पड़ताल की जानी चाहिए। इस पर पुलिस ने होटल से जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, जिससे यह पता किया जा सके कि विशाल रात को किसी व्यक्ति के साथ होटल से घर के लिए निकला या फिर अकेला ही आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें