फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के दानव ने ली एक और जान, गला दबाकर विवाहिता की हत्या, ससुरालीजन फरार

Sun, 18 Nov 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की मौत हो गई। रविवार को उसका शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंचे मायके  वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद आरोपी ससुरालीजन फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

मामला थाना जलेसर के गांव लोहचा का है। हाथरस जनपद के गांव महो निवासी रानी की शादी तीन साल पहले लोहचा के रामू से हुई थी। मायके वालों का कहना है कि शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ सही चलता रहा, लेकिन बाद में रानी को प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन


रविवार सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी कि रानी की मौत हो गई है। वे लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो कमरे में रानी का शव पड़ा मिला। ससुराल वाले नहीं थे। मायके वालों ने ससुरालवालों पर गला दबाकर रानी की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विवाहिता के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें