फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग के लिए कत्ल: पत्नी ने पति की प्रेमिका को घर बुलाया, फिर दी ऐसी मौत...; देखकर कांप गए लोग

Thu, 08 Feb 2024 08:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सीआरपीएफ जवान की पत्नी को महिला से दोस्ती और अवैध संबंध का शक हो गया था। इस वजह से पति से विवाद भी हो रहा था। जिसके बाद उसने पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए कत्ल की साजिश रची। इस साजिश में सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने अपने भाई का सहयोग लिया।
विज्ञापन
woman crime, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में पांच दिन पूर्व सोरोंजी थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला के शव की एक दिन पूर्व शिनाख्त हुई। महिला के परिजन भी यहां आ गए। परिजनों ने इस मामले में हत्या को अंजाम देने वाली सीआरपीएफ जवान की पत्नी और कत्ल के एक अन्य सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोरोंजी थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व जिस महिला का शव मिला वो मूल रूप से बोकारो (झारखंड) की रहने वाली थी। फिलहाल वह नोएडा के एक गल्र्स होस्टल में वार्डन के रूप में कार्यरत थी। जानकारी में आया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व महिला सीआरपीएफ एक हैड कांस्टेबल के संपर्क में इंस्टाग्राम के माध्यम से आई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं और दोस्ती गहरी हो गई। पिछले वर्ष कांस्टेबल की बड़ी पुत्री बीमार हुई, तो महिला के द्वारा काफी मदद की गई। वह कांस्टेबल की पत्नी  प्रीती उपाध्याय के संपर्क में भी आ गई। वह पिछले वर्ष सोरोंजी आई थी और घर में रहकर भी गई। 

इस बार फिर प्रीती उपाध्याय ने 3 फरवरी को फोन करके बेटी की बीमारी की बात करके बुलाया। क्योंकि प्रीती को कांस्टेबल और महिला दोस्त के बीच अवैध संबंध होने का शक था। जिसके चलते घर में क्लेश भी हो रही थी। ऐसी स्थिति में प्रीती महिला दोस्त को रास्ते से हटाना चाह रही थी। नोएडा से महिला के सोरोंजी पहुंचने के बाद प्रीती ने अपने भाई के सहयोग से महिला के सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी और शव गंगागढ़ मार्ग पर डाल दिया। 
विज्ञापन

पुलिस के लिए यह मामला काफी चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी महिला व उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी महिला व एक युवक रिंकू को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। महिला की पहले इंस्टाग्राम पर हैड कांस्टेबल से दोस्ती हुई। जिससे सीआरपीएफ हैड कांस्टेबल की पत्नी खफा थी। उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें