फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर महिला का कत्ल, सूनसान इलाके में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 Feb 2024 10:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। महिला का शव गंगागढ़ मार्ग पर सूनसान इलाके में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी के होडलपुर में गंगागढ़ मार्ग पर रविवार की रात महिला की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया की भी मदद ले रही है। आस-पास के जनपदों में भी सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गंगागढ़ मार्ग पर सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर पर चोटों के निशान थे। महिला के शव मिलने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। मौके पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। 

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। शिनाख्त के लिए आस-पास के जनपदों की पुलिस को सूचना दी गई है। पंफलेट और सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही महिला की शिनाख्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें