फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की फांसी लगाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के सरसई नरू में ससुरालीजनों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

,एटा के जैथरा निवासी राधा (22) पुत्री श्याम लाल की शादी जनवरी 2019 में विवेक पुत्र सतेंद्र निवासी सरसई नरू के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज की खातिर परेशान करने लगे। विवाहिता के द्वारा ससुरालीजनों की मांग के संबंध में अपने मायके पक्ष को जानकारी दी, लेकिन मायके पक्ष ने मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की। इसके बाद विवाहिता का उत्पीड़न बढ़ गया। ससुरालीजनों ने उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद वे फरार हो गए। पड़ोस के लोगों ने मामले की जानकारी उसके मायके दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की तहरीर पति, ससुर, सास, ननद, देवर एवं दो अन्य लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें