फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लेने की महिला से डीलर ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र के एक गांव में राशन लेने के लिए पहुंची एक महिला से राशन डीलर द्वारा छेड़छाड़ कर दी गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर डीलर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव की एक महिला 20 दिसंबर को राशन डीलर की दुकान पर गई हुई थी। महिला का आरोप है कि राशन डीलर चरन सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। महिला ने बचाव के लिए चीखपुकार मचा दी। दुकान के बाहर खड़े लोगों के अंदर आता देख आरोपी भाग गया। महिला ने मामले की जानकारी अपने घर पर पहुंचकर परिवारीजनों को दी। परिजन महिला को लेकर थाना लेकर पहुंचे। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ किए जाने के मामले में राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें