फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा से आ रही महिला के साथ हुई वारदात, रोकनी पड़ी रोडवेज बस, जानिए क्या है मामला

Wed, 01 Sep 2021 05:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने महिला के मोबाइल चोरी होने की सूचना के बाद रोडवेज बस को सिकंदरा थाने पर रोका। छानबीन भी गई लेकिन पुलिस महिला का मोबाइल नहीं तलाश सकी। महिला ने सवारियों से माफी मांगी।
विज्ञापन
रोडवेज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद में एक रोडवेज बस में महिला के साथ चोरी की घटना घटित हो गई। जिसके बाद पूरी बस के यात्री करीब आधा घंटे तक परेशान रहे। बताया गया है कि मथुरा से आ रही महिला का रोडवेज बस में मोबाइल चोरी हो गया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस ने बस को रोक लिया। इसके बाद सवारियों की तलाशी ली, लेकिन मोबाइल नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह मथुरा बस स्टैंड से चालक ओपी चौधरी और परिचालक पंकज सवारियों को लेकर चले थे। हजारी बाग झारखंड की नेहा रानी भी बस में थीं। बस में उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल चोरी हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने चालक को बताया। किसी सवारी पर ही मोबाइल चोरी का शक जताया। 112 नंबर पर सूचना दे दी। मगर, तब तक बस आगरा की सीमा में आ चुकी थी। पुलिस ने बस को सिकंदरा थाने के सामने रोक लिया। नेहा रानी ने पास बैठी महिला सवारियों पर चोरी का शक जताया। पुलिस ने सामान चेक किया। मगर, मोबाइल नहीं मिला। पुलिस कार्रवाई के लिए पौन घंटे तक बस खड़ी रही। सवारियों ने ऐतराज भी जताया। नेहा रानी ने सवारियों से माफी मांगी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि आशंका है कि मोबाइल मथुरा बस स्टैंड पर चोरी हुआ होगा।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में बुखार-डेंगू का कहर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ को हटाया
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें