फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिनों से लापता महिला की पुलिस ने नहीं की तलाश, परिजनों ने किया ये काम

Wed, 27 Jun 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी घ्ाेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में गांव मुस्तफाबाद से तीन दिन से महिला के साथ ससुरालियों के गायब होने पर मायके पक्ष ने मंगलवार देर रात थाना जसराना में ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के कार्रवाई न करने पर गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने पहले ससुराल जाकर तलाश की बाद में मुस्तफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। 

जाम की सूचना पर थाना जसराना के साथ एका, फरिहा का फोर्स पहुंचा और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। गांव गीगना निवासी प्रेमलता की शादी गांव मुस्तफाबाद निवासी विजय के साथ हुई है। 

राेड जाम करती महिलाएं
शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। मायके पक्ष ने बताया कि 25 जून को प्रेमलता के पेट में दर्द होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मुस्तफाबाद में ही झोलाछाप से दवा दिलवाई थी। 

उसके बाद से ही उनका उनकी पुत्री के साथ संपर्क नहीं हो सका है। मायके पक्ष ने बताया कि पति उसे काफी मारता पीटता भी था मंगलवार से ससुराल पक्ष के लोग भी गायब थे इस पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच तो वहां कोई नहीं मिला। 

उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ पुत्री की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के बजाए गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर बुधवार को मायके पक्ष के लोग मुस्तफाबाद पहुंचे और घर में तलाशी ली। 
विज्ञापन

सीओ के आश्वासन पर खुला जाम

वहीं महिला-पुरुषों ने मुस्तफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण महिला को तलाशने एवं अभियोग दर्ज करने की मांग कर रहे थे। 

सीओ जसराना प्रेमप्रकाश यादव ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो लोगों ने जाम खोल दिया। बाद में सीओ ने पुलिस ने घर के कमरों को खोलकर महिला को तलाशने के साथ सबूत भी जुटाए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें