फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन घोटाला: इस बैंक में कई और खातों का सोना निकला नकली

Wed, 27 Jun 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
gold
विज्ञापन
कासगंज में सिढ़पुरा की केनरा बैंक की शाखा के गोल्ड लोन खातों की जांच में नकली सोने के जेवरात निकल रहे हैं। मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर बैंक प्रशासन सकते में है। 
विज्ञापन


अपने खातों की जांच कराने के लिए लगातार खाताधारकों का हुजूम बैंक पर लग रहा है। हर कोई अपने आप को वैल्युअर राहुल देव की धोखाधड़ी का शिकार बता रहा है। 

वैल्युअर के भाई, भाभी और अन्य परिजनों ने भी राहुल देव पर उनके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      
विज्ञापन


गोल्ड लोन घोटाले में खाताधारक घोटाले के बाद से लगातार अपने खातों का परीक्षण करा रहे हैं। मंगलवार को बैंक में पीड़ितों की काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन

गोवर्धन नगला निवासी संदीप पुत्र अमर सिंह, सुनील कुमार पुत्र भारत सिंह, अनुज पुत्र विजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह के खातों में ऑडिट के दौरान नकली आभूषण मिले। 

वहीं भाऊपुर के कुलदीप पुत्र राजमहेश के जेवर भी नकली पाए गए। अन्य खातों की जांच भी की जा रही है। इधर, मंगलवार को धोखाधड़ी के आरोपी राहुल देव के भाई अमित कुमार ने सिढ़पुरा पुलिस को तहरीर दी। 

इसमें कहा कि उनके भाई राहुल देव ने बैंक के पुराने मैनेजर मनोज कुमार और अन्य लोगों के साथ मिलकर खातों पर उनके और उनकी पत्नी संगीता वर्मा और परिवार के अन्य भाई सुमित और रोहित के खातों पर गोल्ड लोन करा लिया। 

इसके बाद कारोबार की जरूरत बताकर खातों के चेक ले लिए और गोल्ड लोन का पैसा स्वयं ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिढ़पुरा पुलिस ने भी मामले में सोमवार रात राहुल देव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में माला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें