फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के पास से लाैटी पत्नी..ससुरालीजनों को दिया भरोसा, रात में किया ऐसा कांड; इस हाल में मिले पति और सास

Tue, 08 Jul 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में महिला ने पति और सास को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में महिला ने पति और सास को रात में खाने के बाद नशीला पदार्थ पिला दिया। दाेनों के बेहोश होने के बाद घर से 2.5 लाख रुपये की नकदी, 5 लाख रुपये के जेवरात और मकान के दस्तावेज लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस से शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


ट्रांसयमुना निवासी युवक ने पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट से केस दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी उनसे नफरत करती थी। पहले पत्नी घर छोड़कर अनिल सिंह नाम के युवक के साथ चली गई। 
 
विज्ञापन

कुछ दिन बाद वापस लौटकर आई। तब उसने थाने में लिखित में शपथपत्र दिया था। लिखा था कि वह भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करेगी। इसके बाद 9 मई को उन्हें और उनकी मां को खाने के बाद नशीला पदार्थ पिला दिया। उनके बेहोश होने के बाद नकदी, जेवरात और मकान के दस्तावेज लेकर अनिल के साथ चली गई। उनके पास सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी है। कोर्ट के आदेश पर ट्रांसयमुना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें-UP: 10 चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार...शाैक पूरा करने के लिए करते थे वारदात; पहले से दर्ज हैं कई केस


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें