फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला ने जवाहर पुल से लगाई यमुना में छलांग, दूध विक्रेता ने बचाई जान

Tue, 09 Aug 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला के पति की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह में उसने जान देने का प्रयास किया। दूध विक्रेता के साहस से उसकी जान बच सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल से मंगलवार को एक महिला यमुना में कूद गई। साइकिल से जा रहे दूध विक्रेता बृजेश कुमार ने महिला को देख लिया। उन्होंने साहस दिखाते हुए यमुना में छलांग लगा दी। इसके बाद महिला की जान बचा ली। इस पर लोगों ने बृजेश के साहस को सराहा।

विज्ञापन


घटना दोपहर की है। जवाहर पुल पर एक महिला रेलिंग के पास खड़ी थी। वह अचानक रेलिंग पर चढ़ी और यमुना में कूद गई। सीता नगर निवासी बृजेश कुमार साइकिल से दूध बांटने जा रहे थे। उन्होंने महिला को कूदते हुए देख लिया। इस समय यमुना में पानी भी अधिक है। 

काफी देर बाद आया महिला को होश 

बृजेश ने बिना देरी किए हुए यमुना में छलांग लगा दी। वह महिला को बचाकर बाहर निकाल आए। यह देखकर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला को कुछ देर बाद होश आया। महिला ने अपना नाम और घर का पता बताया। इस पर परिजनों को बुला लिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसने गृह क्लेश में आत्महत्या का प्रयास किया था। मगर, युवक ने जान बचा ली। बृजेश के साहस को हर कोई सलाम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें