आगरा के मलपुरा में करवाचौथ के दिन जुआ खेल रहीं महिलाओं में से एक ने हारने पर खुदकुशी कर ली। महिला के जुए में दो लाख रुपये हारने की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि आगरा में मलपुरा के गांव माकरौल में 20 महिलाओं का ग्रुप जुआ खेलता है। कई सालों से ये सभी अपने पति के काम पर जाने के बाद एक जगह इकट्ठा होकर जुआ खेलती थीं। करवाचौथ के दिन भी यही क्रम चला।
इन्हीं महिलाओं में से एक रामबती (35) पत्नी वीरेंद्र सिंह लगातार जुए के खेल में हार रही थी। उस पर करीब दो लाख रुपये कर्ज हो गया था। इस कारण वह काफी परेशान थी। रविवार को करवाचौथ पर भी करीब 50 हजार रुपये हारने के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।