थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी रिश्ते के भाई और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। वहीं किशोरी का आयु का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आनी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। अगर, किशोरी अपने साथ दुष्कर्म में कुछ और लोगों के नाम बताएगी तो उन्हें भी आरोपी बनाकर गिरफ्तारी की जाएगी। अभी किशोरी को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।