फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाथरूम में नहाने गई थी महिला, अचानक हुआ ये दर्दनाक हादसा; तड़प-तड़पकर हो गई मौत

Mon, 22 Jan 2024 10:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। वहां उसके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। महिली  का तड़प-तड़पकर जान चली गई। काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आई, तब परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी हो सकी। 

 
विज्ञापन
बाथरूम (सांकेतिक) - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के  सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर में एक महिला की बाथरूम में मौत हो गई। वो बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। परिवार के लोग उसे एटा मेडिकल कॉलेज लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जिला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी नीता देवी (54) की मौत हुई है। मृतका के पुत्र बंटी ने बताया कि मां सुबह करीब 11 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई थीं। तभी किसी तरह से पैर फिसलकर मुंह के बल जमीन पर गिर गईं। गिरने की आवाज होने पर बाथरूम के पास गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह दरवाजा खोलने की स्थिति में नहीं थीं और न ही कोई हलचल हुई। 

तब दरवाजा तोड़ा गया और उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां तक आने में करीब एक घंटा लग गया। चिकित्सकों ने मृत बता दिया। महिला की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम कराए बिना शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें