फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 रुपये के लिए चली गोली: अंडे की उधारी मांगने पर हुआ विवाद, फायरिंग से दहशत

Mon, 22 Jan 2024 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में महज अंडे की उधारी के 70 रुपये मांगने पर गोली चल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन
गोली चली ( काल्पनिक फोटो ) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद कस्बे के फतेहाबाद मार्ग पर मधुपुर मोहल्ले में अंडे की ठेल वाले को अंडे की उधारी के 70 रुपये मांगना भारी पड़ गया। तीन युवकों ने गालीगलौज करते हुए तमंचे से गोली चलाई। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन


हरसहाय खिड़की निवासी राम निवास ने पुलिस को बताया कि वह अंडे की ठेल लगाता है। 15 दिन पूर्व मधुपुर के अमन ने अंडे खाकर पैसे नहीं दिए थे। रविवार की रात करीब 10 बजे अमन, लाखन और शुभम अंडे खाने दोबारा आए। इस पर उसने उधारी के 70 रुपये मांगे। इस पर तीनों युवक गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर गोली चला दी। वह बाल-बाल बचा।

इसके बाद तीनों भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लाखन और शुभम को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरि ने बताया कि उधारी के पैसे मांगने पर विवाद हुआ था। दो पकड़े गए, तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें