आगरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला ने चार बच्चों को दिया है। इनमें तीन लड़की और एक लड़का है। चार बच्चे स्वस्थ बताए गए हैं। हालांकि अभी इन्हें आईसीयू में रखा गया है। बच्चों की मां भी ठीक है।
फिरोजबाद के थाना सिरसागंज के गांव मुजफ्फरपुर निवासी दीपक यादव में घर छप्पर फाड़ कर खुशियां आई हैं। उनकी पत्नी राखी ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया।
तीन बेटियां और एक बेटा हुआ है। दीपक यादव फौजी हैं। उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। चिकित्सकीय परामर्श पर इन्होंने आईवीएफ तकनीकी का सहारा लिया। दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम में शनिवार को बच्चों का जन्म हुआ।
दीपक के पिता सुखेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक साथ चार-चार संतान पाकर उनका परिवार खुशियों से भर गया है। इलाज करने वाले डॉ. देवाशीष सरकार ने बताया कि चारों नवजात की हालत ठीक है। एनआईसीयू में रखे गए हैं।