फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवकों के खिलाफ विवाहिता के पति ने मामला दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार की शाम को दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के गांव में 16 फरवरी को विवाहिता के पड़ोस में एक शादी समारोह था। इसमें बाहर से रिश्तेदार भी आए थे। 17 फरवरी के तड़के करीब साढ़े चार बजे विवाहिता अपने छोटे बच्चे के कपड़े आबादी के बाहरी हिस्से में फेंकने गई। तभी कमल सिंह व रोहित निवासी जजावल छर्रा ने विवाहिता को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह चिल्लाई तो विवाहिता का पति व अन्य लोग दौड़े। दोनों युवक वारदात को अंजाम देकर भाग गए। विवाहिता के पति की सूचना पर ढोलना पुलिस ने कमल सिंह व रोहित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें