फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलती मिली महिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पबसरा के समीप मंगलवार सुबह एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली की गांव पबसरा के समीप एक महिला का शव साड़ी से फांसी के फंदे पर झूल रहा है। सूचना पर प्रभारी क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र परिहार, कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मौके पर खून भी दिखाई दे रहा था। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच के लिए नमूने संकलित किए। मृतका के पिता जयसिंह निवासी सहावर गेट ने पुलिस को बताया कि दामाद दिनेश हिमाचल में मजदूरी करता है। बेटी चार बच्चों के साथ घर में रहती थी।
किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तक पति कासगंज नहीं पहुंच सका है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। महिला बच्चों के साथ मायके में रहती थी। उसका पति मूल रूप से ढोलना थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का रहने वाला है, वह हिमाचल प्रदेश में रहता है। उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें