फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंची मरीजों की भीड़, 579 को दिया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 579 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 23 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। छह मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पहुंचे कैंसर पीड़ित एक मरीज की उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास सर्वाधिक मरीज पहुंचे। त्वचारोग विशेषज्ञ के पास भी मरीजों की भीड़ जमा रही। दोपहर दो बजे तक अस्पताल की ओपीडी में कुल 579 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 23 मरीज डायरिया, बुखार, अस्थमा, उच्च रक्तचाप और सांस लेने में दिक्कत होने से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गए। शहर के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी 55 वर्षीय नरेश चंद्र कैंसर के मरीज थे। उनका रक्तचाप मंगलवार को अचानक तेज हो गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से छह मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें