फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

Thu, 20 Mar 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक महिला का शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। महिला के छोटे बेटे ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मामले में तहकीकात जारी है। हत्या के पीछे ससुर के बहू से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका के छोटे बेटे ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर शिकायत की कि उसकी 45 वर्षीय मां का शव घर के पीछे लगे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वह उस वक्त नोएडा में था। पुलिस की सूचना पर ननिहाल पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें मां मृत अवस्था में मिली। बेटे का आरोप है कि बड़े भाई की पत्नी के साथ पिता के अवैध संबंध हैं। इसका मां विरोध करती थी। इसके चलते पिता ने भाभी के साथ मिलकर हत्या कर मां का शव पेड़ पर लटका दिया, जिससे की मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। पिता और भाभी घर से फरार हैं। मां के शरीर पर चोटों के निशान भी थे।
इंस्पेक्टर करहल ललित भाटी के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। शव परिजन के सुपुर्द पोस्टमार्टम के बाद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें