फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, फंदे से लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर में शनिवार की सुबह महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। महिला के मायके पक्ष ने उसके पति पर दहेज में 3 लाख रुपये मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी प्रमिला (26) पत्नी बॉबी का शव शनिवार की सुबह करीब 7 बजे उसके घर में फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत के बाद परिजन व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के ससुरालीजन व आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। महिला की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के पिता श्रीदेव निवासी गंगागढ़ सोरोंजी ने बताया कि बेटी प्रमिला की शादी वर्ष 2018 में अशोकनगर निवासी बॉबी से की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति बॉबी, सास ममता देवी व अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को आए दिन परेशान करते थे। ससुरालीजन उससे दहेज में 3 लाख रुपये की मांग करते थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर प्रमिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का एक बेटा परम 4 साल का है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें