फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे की पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर महिला की हत्या, शव जलाया

Sat, 06 Feb 2021 08:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां यमुना एक्सप्रेसवे किनारे एक महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह महिला का अधजला शव पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
आगरा यमुना एक्सप्रेसवे: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर टोल प्लाजा के समीप एक महिला की हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया भी गया। शनिवार सुबह सर्विस रोड के किनारे बने नाले के पास शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या करके शव यहां लाकर फेंका गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह मल्ल की झोपड़ी, पैंतखेड़ा गांव के कुछ युवक शौच के लिए जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर नाले के समीप झाड़ियों में महिला का शव पड़ा देखा। महिला का चेहरा पूरा जला हुआ था, जबकि कमर से ऊपर का हिस्सा भी आधा जला था। निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे। युवकों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह थाना पुलिस के साथ पहुंच गईं। 

शव के पास मिली खाली बोतल और माचिस का बॉक्स
सीओ एत्मादपुर ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 साल लग रही है। उसके सिर पर चोट का निशान है। प्रथम दृष्टया हत्या करके शव को यहां लाकर फेंकने का मामला लग रहा है। पहचान छिपाने के लिए कपड़ों में आग लगाकर जलाया गया है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका साड़ी और काले रंग की जैकिट पहने थी। कपड़ों के कुछ अवशेष मिले हैं। 

विज्ञापन

महिला के पैरों में पायल और बिछुए थे। गले में मंगलसूत्र भी मिला। घटनास्थल पर चूड़ियां भी टूटी मिली हैं। इसके साथ ही चप्पल, पानी की खाली बोतल और माचिस का बॉक्स पड़ा मिला है। इनको कब्जे में ले लिया गया है। आशंका है कि शव को केरोसिन डालकर जलाया गया है। केरोसिन की गंध आ रही थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

टोल पर तैनात थी पुलिस, फिर भी नहीं लगी भनक
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस स्थान पर शव पड़ा मिला है, वहां से टोल प्लाजा महज 50 मीटर की दूरी पर ही है। पास ही पुलिस चौकी भी है। किसान आंदोलन के मद्देनजर टोल पर पुलिस तैनात थी। नाले के पास शव को जलाया गया। शव जलाने में कुछ समय भी लगा होगा। इसके साथ ही आग की लपटें भी उठी होंगी। लेकिन, पुलिस को जानकारी नहीं लग सकी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए। 

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज 
पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और गांव के लोगों से संपर्क किया। महिला का चेहरा तो साफ नहीं है, लेकिन पहचान के लिए अधजले कपड़ों की मदद ली जा रही है। पुलिस लापता महिलाओं की गुमशुदगी के बारे में पता कर रही है। यदि, कोई महिला लापता हुई होगी तो उसकी गुमशुदगी लिखी होगी। वहीं टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। यदि, आरोपी किसी वाहन से आए होंगे। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आने वाली गाड़ियों को पुलिस देख रही है। 
विज्ञापन

दस मीटर दूर चूड़ियां टूटी मिलीं
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की। दस मीटर की दूरी पर चूड़ियां टूटी मिलीं। इससे आशंका है महिला को कोई बहाने से लाया। इसके बाद उसकी हत्या करने लगा। महिला ने विरोध किया होगा। इस दौरान चूड़ियां टूट गईं। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि महिला के शव को लाने में भी चूड़ियां टूट सकती हैं।

पहले हाईवे पर फेंकी गईं थी लाश, अब तक शिनाख्त नहीं
खंदौली में एक्सप्रेसवे पर जिस जगह पर महिला का शव मिला, उससे महज कुछ कदम की दूरी पर ही एक महीने पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में युवक की पहचान होने पर घटना का खुलासा हो सका था। इसके अलावा सिकंदरा में भी हाईवे पर महिला की हत्या करके शव फेंका गया था। महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें