फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: गांव के बाहर आलू के खेत में मिली महिला की लाश, मौके से बरामद हुईं यह चीजें

Mon, 11 Nov 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी में ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस आने की सूचना मिलते ही आरोपी शव को खेत  में ही पड़ा छोड़कर भाग गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रबना बांध निवासी शिवराज सिंह ने करीब पांच वर्ष पूर्व पुत्री संगीता की शादी थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी दलवीर के पुत्र सिकंदर के साथ की थी।

कुछ समय पूर्व दंपती के बीच हुए विवाद के बाद दहेज को लेकर एक मामला इटावा न्यायालय में भी चल रहा था। इस बीच सुलह करने के बाद करीब एक महीना पहले सिकंदर संगीता को घर ले आया था। 
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि शनिवार शाम पति सिकंदर और अन्य ससुरालीजनों ने संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस बारे में जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने तलाश की। लेकिन ससुराली कहीं मिले।

बताया जा रहा है कि संगीता के ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल, लकड़ियां आदि एकत्रित कर ली थीं। पुलिस का शिकंजा कसते देख ससुरालीजन शव को घर से कुछ दूर आलू के खेत में पड़ा छोड़कर भाग गए। रविवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पास ही एक कैन में करीब पांच लीटर मिट्टी का तेल और लकड़ी भी रखी मिलीं। 

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
मृतका के पिता ने पति व ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सिकंदर, ससुर दलवीर, सास मिथलेश, परिवार के महावीर सिंह, हरवीर सिंह, दलवीर की बहू सुधा निवासी गांव पड़रा थाना कुर्रा, जयचंद्र निवासी कछपुरा सैफई इटावा, श्रीपाल निवासी गांव पूरनपुर जनपद इटावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

घर खुला छोड़कर ससुराल वाले हुए फरार
संगीता की हत्या करने के बाद सभी ससुराल वाले फरार हो चुके हैं। पुलिस को उनका घर खुला हुआ मिला। वहीं मामला दर्ज कर चुकी पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मायके पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया। परिजन आरोपी पति व ससुरालीजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

पुलिस शनिवार की शाम से ही महिला की तलाश कर रही थी, शव को जलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। -अशोक कुमार, सीओ करहल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें