फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः घर में जाल से लटका मिला महिला का शव, जलती मिली नगदी और जेवरात

Mon, 09 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
नौहझील के गांव ईखू में एक महिला का शव घर में लोहे के जाल से लटका मिला। गले में नायलोन की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। शव के पास ही दो लाख की नकदी, जेवरात और सामान भी जलता मिला। 
विज्ञापन


गोवर्धन परिक्रमा करके लौटे पति ने दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को उतारकर कब्जे में लिया।

फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना नौहझील के गांव ईखू निवासी उमेश और उसकी पत्नी प्रभा (48) घर में अकेले रहते थे। पेशे से किसान उमेश के दोनों बेटे बाहर पढ़ रहे हैं। 

शनिवार की शाम उमेश गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए गया था। रविवार की सुबह चार बजे वह घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया तो जवाब नहीं मिला। शक होने पर पड़ोसियों को जगाकर पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौहझील पुलिस पहुंची तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। देखा तो महिला का शव लोहे के जाल से लटका हुआ था और नीचे जली पड़ी दो लाख रुपये की नकदी, जेवरात और सामान से धुआं उठ रहा है। 

पुलिस ने शव को उतरवाया और जले सामान को कब्जे में लिया। मौके से फारेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। उधर, गांव में चर्चा रही कि महिला के शरीर पर चोटों के निशान थे।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र दहिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। मानसिक रूप से परेशान महिला ने यह कदम उठाया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला साफ होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें