मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ चली गई। एक बच्चे को घर पर ही छोड़ गई। शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे पति ने बताया कि पत्नी जेवर आदि भी साथ ले गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक वर्तमान में शहर की एक कालोनी में मकान बना कर रह रहा है। पत्नी के साथ ही तीन बच्चे भी साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम पति की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर महिला अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर गांव के रहने वाले एक युवक के साथ चली गई। पति जब देर शाम घर आया तो जानकारी हुई। पति ने महिला व बच्चों की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पत्नी एक बच्चे को छोड़ गई है। वहीं, दो बच्चों व घर में रखी नकदी और जेवर साथ ले गई है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।