आगरा के सिकंदरा के मेघ विहार कॉलोनी की महिला ने फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करते ही उसे वॉट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। विशेषज्ञ बनकर सलाह देने के बहाने दो एप डाउनलोड कराए गए। दो माह में लालच देकर 5.95 करोड़ से अधिक रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए। रकम निकालने का प्रयास करने पर मैनेजमेंट फीस मांगी गई। फीस जमा करने पर भी रकम नहीं निकली तो पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ठगों की तलाश कर रही है।