फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने जा रही महिला तालाब में गिरी, खतरनाक कछुओं ने बनाया निवाला

Sun, 18 Aug 2019 02:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चंपा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना शमसाबाद के ग्राम बांस वाले में तालाब में गिरी महिला चंपा देवी को कछुओं ने नोंच डाला। कहा जा रहा है इसी से उनकी मौत हो गई। संभावना यह भी है कि उनकी डूबने से मौत हुई हो और कछुओं ने शव से मांस नोंचा हो। ग्रामीणों ने तालाब से कछुओं को निकाल कर नदी में छुड़वाने की मांग की है। एसडीएफ फतेहाबाद ने वन विभाग को कछुए पकड़ कर नदी में छोड़ने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

 
चंपा देवी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शौच के लिए जा रही थीं। पैर फिसलने से वो तालाब में गिर गईं। गांववालों का कहना है कि तालाब में मौजूद बड़े-बड़े कछुए उन्हें खींच ले गए। तालाब में महिला के गिरने के शोर पर गांव वाले जुटे। ग्रामीण ने जब तक चंपा देवी को बाहर निकालते, उनका चेहरा, हाथ आदि कछुए खा चुके थे। 

शनिवार को एसडीएम फतेहाबाद अब्दुल बासित भी घटना की जांच करने गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब काफी पुराना है। इसमें बड़े-बड़े कछुए हैं। तीन-चार पशु तो हर साल उनका शिकार बन जाते हैं। एसडीएम ने वन विभाग की टीम को बुलाकर कछुओं को पकड़कर चंबल अथवा यमुना नदी में छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटहवा कछुए मांसाहारी और आक्रामक

वन्य जीव विशेषज्ञ और राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट के डीएफओ आनंद कुमार के मुताबिक इंडियन साफ्ट सेल टर्टल यानी कटहवा कछुए तालाब के शांत पानी में रहते हैं और यह मांसाहारी होने के साथ आक्रामक भी होते हैं। 

ये कछुए 80 किलो वजन तक के हो सकते हैं, लेकिन यह जीवित इंसान को खींचकर मार नहीं सकते। यह मृत शरीर से ही मांस नोच सकते हैं। इस मामले में यह भी संभव है कि महिला की तालाब में गिरने से मौत हो गई हो और उसके बाद कछुओं ने नोंचा हो या फिर तालाब में मगरमच्छ हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें