फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव मनोना में शनिवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वालों ने शव को जला दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मनोना निवासी कौशल धोबी की 20 वर्षीय की पत्नी सुषमा की शनिवार शाम करीब संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके वालों को सूचना दिए बिना ही शाम को शव जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया। ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। रजनीश कुमार सहित अन्य परिजनों ने महिला की हत्या कर शव को जला देने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया की महिला की मौत के संबंध में जांच की जा रही है। तहरीर मिल के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें