फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण से जिले में एक और महिला की मौत हो गई। महिला 3 मई को पॉजिटिव आई थी। जिनका आगरा में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम उन्होंने आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव जसुपुरा निवासी रामेंद्र कुमार की पत्नी सुनील कुमारी परिवार के साथ आवास विकास कॉलोनी में रहती थीं। 3 मई को जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस पर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। 10 मई को हालत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां लगातार उनका इलाज चलता रहा, ऑक्सीजन लेवल कम होने से शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतका के परिजन धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उनका इलाज आगरा में कराया गया था, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के मृत लोगों की सूची में अभी उनका नाम शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें