आगरा के रोहता स्थित न्यू मयूर अस्पताल में कंपाउंडर के इंजेक्शन से महिला की मौत हो गई। शव को बाहर निकालकर स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गया। परिजनों ने हंगामा किया और चार घंटे तक शव लेकर परिजन बाहर बैठे रहे। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
नगला मांकरौल निवासी सोनू अपनी पत्नी विमलेश (24) के हाथ-पैर में दर्द होने पर गांव में ही संचालित केयर लाइफ अस्पताल लेकर आया। सोनू ने बताया कि इस अस्पताल के संचालक टीटू कुशवाहा ने दवाएं दीं।
इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे कहा कि मरीज को ब्लडप्रेशर कम हो रहा है, यहां जांच के लिए उपकरण नहीं हैं। इस पर उसने रोहता स्थित न्यू मयूर अस्पताल भेज दिया। यहां दिखाने के बाद इलाज शुरू किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।