एटा में मंगलवार को सत्संग से लौट रहे बाइक सवार दंपती को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दंपती के बेटा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना कोतवाली देहात के निधौली कलां रोड पर बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मुकेश नायक (35) निवासी बड़ा बाजार कस्बा निधौली कलां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी सरोज नायक (32) ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया।
दंपती के साथ 12 साल का बेटा आकाश भी था, वो घायल हो गया। वहीं ऑटो में सवार फूल सिंह पुत्र नवाब सिंह निवासी गांव पलिया थाना निधौली कलां, सीमा पत्नी प्रेम सिंह और हरवेश पुत्र अतर सिंह निवासी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं।