फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत

विज्ञापन
कागारौल मृतका की फाइल फोटो
विज्ञापन
कागारौल। थानाक्षेत्र के गांव नगला आम में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में जलने से 23 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बोदला के सुभाषपुरम निवासी मृतका की मां राजकुमारी ने बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया उनकी बेटी शीतल की शादी दो फरवरी 2025 को नगला आम निवासी धीरज पुत्र गोवर्धन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालीजन कार की मांग करने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को बेटी से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन ससुरालियों ने बात नहीं कराई। कुछ देर बाद उन्हें शीतल की मौत की सूचना मिली। इसके बाद ससुरालीजन भाग गए।
सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें