परिजन घर से बाहर निकले। सोनी घर के बाहर पड़ी हुई थीं। उसे अस्पताल ले गए। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पति और बेटियों से पूछताछ की गई लेकिन वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता सके। इस पर घटनास्थल को देखा गया।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर भी जांच कराई। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। वह रविवार दोपहर को आगरा पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।