फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर महिला की माैत: लड़ रहे थे दंपती, धक्का-मुक्की में गिर गई पत्नी; परिजन ने लगाया नीचे फेंकने का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 08:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में छत से गिरकर महिला की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों ने पति पर धक्का देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता के कौलक्खा में पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के दौरान हुए धक्का मुक्की में अचानक पत्नी छत से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए एकता पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


नरीपुरा शमसाबाद निवासी मनीषा की शादी कौलक्खा निवासी राजवीर सिंह के साथ 12 वर्ष पहले हुई थी। रविवार देर शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धक्का-मुक्की के दौरान मनीषा छत की दूसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता कप्तान सिंह ने एकता पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मनीषा को राजवीर ने छत पर बुला कर नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया की उसने अपनी दो बेटियों की शादी मनीषा की राजवीर और ममता की टिंकू पुत्र ताराचंद के साथ एक ही घर में की थी। छोटी बेटी ममता ने मनीषा की मौत की सूचना दी। सूचना पर पहुंची एकता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पति-पत्नी छत पर लड़ रहे थे। इसी दौरान पत्नी की छत से गिर कर मृत्यु की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -यतेन्द्र कुमार नागर, एसीपी 
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें