फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Mon, 05 Nov 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा के मारहरा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न को लेकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस थाने में मायका पक्ष से ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


निधौली थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि पुत्री सीमा की 18 महीने पहले गांव नगला भजना के भुवनेश से शादी की थी।नवविहाहिता 21 वर्षीय सीमा पत्नी भुवनेश का घरेलू विवाद काफी समय से चल रहा था। 

इसी के चलते सीमा ने रविवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी, तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन सीमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने लड़की की मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मायके पक्ष ने दहेज आरोप लगाते हुए पति समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें