फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के नगला मवासी में संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के पहुंचते ही ससुरालीजन फरार हो गए। मामले में विवाहिता के पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी की जहर देकर हत्या करने का अभियोग ससुर सहित सात लोगाें के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के नगला मवासी निवासी प्रेमलता (25)पत्नी मुनीष कुमार की रविवार को संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला की मौत की पर उसके पिता थाना जसराना के जाजूमई निवासी राजेंद्र सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नगला मवासी पहुंच गए। मायके पक्ष के आते ही ससुरालीजन फरार हो गया। मायके पक्ष ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेशकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
मामले में प्रेमलता के पिता राजेंद्र सिंह ने अतिरिक्त दहेज की खातिर बेटी को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुर विजयपाल, पति मुनीष कुमार, सास गुड्डी देवी, जेठ अनिल कुमार, देवर सोनू, प्रदीप एवं ननद राखी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम करा मायके पक्ष के लोग शव अपने गांव ले गए। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जहर खिलाकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें