मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रामनगर में महिला सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी भर रही थी। तभी करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई।
एलाऊ क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी प्रीति देवी (28) सोमवार को सबमर्सिबल पंप से पानी भर रही थीं। तभी पंप में करंट आ जाने से वह इसकी चपेट में आ गईं। परिजन चिकित्सक के यहां ले गए। वहां प्रीति को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।