फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच सितारा होटल के ट्रेनी शेफ ने की युवती से ऐसी हरकत, उसने दे दी जान; मौत के बाद सामने आया घिनौना सच

Wed, 01 Jul 2026 12:12 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने वाली 24 वर्षीय युवती की दवाओं का अधिक सेवन करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक शेफ की कथित मानसिक प्रताड़ना और लगातार दबाव के कारण वह अवसाद में थी, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पांच सितारा होटल में साथ ट्रेनिंग करने वाला शेफ युवती पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से युवती अवसाद में पहुंच गई। मानसिक दिक्कतों का इलाज शुरू हो गया। नौकरी छोड़कर घर आ गई। शेफ ने तंग करना बंद नहीं किया। अपना ब्लेड से नसें काटने का वीडियो भेजा। इस पर युवती ने एक माह की दवाएं एक साथ निगल लीं। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर


एकता थाना के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने वर्ष 2020 में होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। युवती के भाई ने बताया कि इसके बाद ताजगंज क्षेत्र के एक पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग की। ट्रेनिंग के दौरान बहन की मुलाकात शेफ की ट्रेनिंग ले रहे युवक से हुई। बहन की गुरुग्राम के एक होटल में नौकरी लग गई लेकिन शेफ ने बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। अवसाद में आकर बहन आगरा वापस आ गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
विज्ञापन



उसका मानसिक परेशानी का इलाज चल रहा था। 12 दिन पूर्व बहन ने अपनी एक माह की दवाएं एक साथ खा लीं। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने पहले निजी अस्पताल और फिर एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह बहन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने बताया कि बहन के मोबाइल को देखा तो उसको शेफ ने इंस्टाग्राम और वाट्सएप पर ब्लेड से नसें काटते हुए वीडियो भेजे थे। इस कारण अवसाद में आकर बहन ने आत्महत्या का प्रयास किया था। मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: 14 कॉलेजों से शुरू हुआ सफर, 1000 तक पहुंचा कारवां; 99 साल में शिक्षा का महाकेंद्र बना आगरा विश्वविद्यालय

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें